राजस्थान के दो भाइयों का दांतों से ट्रैक्टर खींचने, सीमेंट की बोरी उठाने का वीडियो हुआ वायरल
चुरू (राजस्थान) के महेंद्र सिंह और सुनील सिंह नामक दो मज़दूर भाइयों का दांतों से 1,850 किलोग्राम का ट्रैक्टर खींचने, 50 किलोग्राम की सीमेंट की बोरी और एकसाथ 2 सिलिंडर उठाने का वीडियो सामने आया है। सुनील सिंह ने बताया कि शुरुआत में लोग कहते थे कि उनके दांत टूट जाएंगे लेकिन अब लोग तारीफ करते हैं।