राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे आईएएस अधिकारी सुधांश पंत: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सुधांश पंत, राजस्थान के अगले मुख्य सचिव होंगे। केंद्र सरकार ने पंत को अपने मूल कैडर राजस्थान आने की मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने शनिवार को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में पंत को नामित किया था और केंद्र को इसकी सिफारिश भेजी थी।