राजस्थान के नए सीएम भजनलाल ने अफसरों के साथ हुई पहली बैठक में क्या-क्या निर्देश दिए?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सचिवालय में सभी विभागों के प्रमुख अफसरों के साथ पहली बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की 100 दिवसीय योजना तैयार कर 10 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को वित्तीय व्यय की मॉनिटरिंग करने व अगले 25-वर्षों को ध्यान में रखकर योजना बनाने के निर्देश दिए।