राजस्थान के नगरीय विकास विभाग में संविदा पर कार्यरत रिटायर्ड कर्मियों की सेवाएं की गईं खत्म
राजस्थान सरकार ने नगरीय विकास व स्वायत्त शासन विभाग के अधीन सभी संस्थाओं, निकायों व कार्यालयों में रिटायरमेंट के बाद संविदा या किसी अन्य माध्यम से काम कर रहे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निकायों में वर्तमान में 1 लाख से अधिक संविदा कर्मी कार्यरत हैं।