राजस्थान के नागौर में 1,000 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस: रिपोर्ट्स
बकौल रिपोर्ट्स, राजस्थान के नागौर में 1,000 से ज़्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने नागौर लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के विरोधी तेजपाल मिर्धा समेत कुछ नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था जिसके बाद उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी है।