राजस्थान के पाली में बनकर तैयार हुआ मंदिर होगा 'ऊं' की आकृति वाला दुनिया का पहला मंदिर
राजस्थान के पाली स्थित जाडन में 'विश्वदीप गुरुकुल' में 'ऊं' की आकृति वाले मंदिर का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन 19 फरवरी को होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 'ऊं' की आकृति वाला दुनिया का पहला भव्य मंदिर है। करीब 250 एकड़ में फैले इस मंदिर में 108 कमरे बने हैं। 1995 में इस मंदिर का शिलान्यास हुआ था।