राजस्थान के पुष्कर मेले में लाया गया ₹11 करोड़ का भैंसा, 1570 किलोग्राम है वज़न
अजमेर (राजस्थान) के पुष्कर पशु मेले में ₹11 करोड़ की कीमत वाला भैंसा लाया गया है। हरियाणा से लाया गया 'अनमोल' नामक भैंसा मुर्रा नस्ल का है जिसका वज़न 1570 किलोग्राम है। भैंसे के पालक ने बताया कि अनमोल को रोज़ाना खाने में 5 किलोग्राम फल दिए जाते हैं व उसके प्रतिदिन के खाने का खर्च ₹2,000-₹3,000 तक पड़ता है।