राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का 96 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरिशंकर भाभड़ा का बुधवार रात को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दो बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके भाभड़ा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।"

Load More