राजस्थान के पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी-बेटे पर लगाया हीरे चुराने का आरोप, केस दर्ज
राजस्थान के पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह पर करोड़ों रुपए के हीरे जवाहरात चुराने का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, विश्वेंद्र की शिकायत पर मथुरा गेट थाने (भरतपुर) में केस दर्ज किया गया है। विश्वेंद्र का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना दिव्या-अनिरुद्ध ने जॉइंट लॉकर से कीमती जेवरात निकाल लिए।