राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का हुआ निधन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विमला देवी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "परिवार के प्रति...गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" बकौल रिपोर्ट्स, विमला देवी कुछ समय से बीमार थीं व बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।