राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023 में 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने और मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत ₹25 लाख तक का इलाज निशुल्क किए जाने का एलान किया है। राज्य में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹500 में एलपीजी सिलिंडर दिया जाएगा। वहीं, राजस्थान रोडवेज़ की बसों में महिलाओं को किराए में 50% की छूट मिलेगी।