राजस्थान के बर्खास्त मंत्री गुढ़ा पर सीएम गहलोत के समर्थकों संग मारपीट करने को लेकर केस दर्ज
राजस्थान में मंत्री पद से बर्खास्त राजेंद्र गुढ़ा और उनके 15 समर्थकों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थकों संग मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने को लेकर केस दर्ज हुआ है। 29 सितंबर को एक कॉलेज के उद्घाटन समारोह में 'अशोक गहलोत ज़िंदाबाद' के नारे लगा रहे लोगों संग मारपीट हुई थी। मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है।