राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मौजूदा विधानसभा सत्र से किया गया निलंबित
राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मौजूदा विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया है। गुढ़ा ने सोमवार को आरोप लगाया कि विधानसभा में 50 लोगों ने उन पर हमला किया। गुढ़ा ने कथित अवैध लेनदेन वाली 'लाल डायरी' का ज़िक्र कर कहा था कि 2020 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनसे डायरी सुरक्षित रखने को कहा था।