राजस्थान के बाड़मेर में बारिश के बाद एक ही दिन में 13 लोगों को सांपों ने काटा

बाड़मेर (राजस्थान) के चौहटन इलाके में हालिया बारिश के बाद एक ही दिन में सर्पदंश के कम-से-कम 13 मामले सामने आए हैं। चौहटन ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम जीवन राम विश्नोई ने बताया कि इलाज के बाद आठ लोगों को घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद सांप बिलों से बाहर निकल रहे हैं।

Load More