राजस्थान के बूंदी में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, उसके प्रेमी को किया गया गिरफ्तार
राजस्थान के बूंदी में 35 वर्षीय ज्ञानी भील नामक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही खदान में काम करते थे। बकौल पुलिस, आरोपी और पीड़िता के बीच पिछले कुछ दिनों से मतभेद चल रहे थे।