राजस्थान के भरतपुर में ट्रक से टकराई यूपी रोडवेज़ की बस, कम-से-कम 4 लोगों की हुई मौत

भरतपुर (राजस्थान) में शुक्रवार को जयपुर-आगरा नैशनल हाइवे पर एक ट्रक से उत्तर प्रदेश रोडवेज़ की बस टकरा गई जिसमें कम-से-कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कुछ शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है।

Load More