राजस्थान के भावी सीएम भजनलाल को परिवार समेत सरकारी गेस्ट हाउस में किया गया शिफ्ट
राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व उनके परिवार वालों को सुरक्षा के मद्देनज़र सहकार मार्ग स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है। बकौल रिपोर्ट, भरतपुर में रहने वाले उनके माता-पिता के घर में भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भजन लाल सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होंगे।