राजस्थान के मंंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, कहा गया- हमारे हाथ लगा तो मर जाएगा
राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी को एक वॉट्सऐप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया। मेसेजेस के स्क्रीनशॉट ऑनलाइन सामने आए हैं और एक में लिखा है, ''हमारे हाथ लग गया तो मर जाएगा।" गौरतलब है, खराड़ी प्रदेश की झाड़ोल सीट से विधायक हैं।