राजस्थान के मंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
करौली (राजस्थान) में राज्य के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर दावेदारों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। खाचरियावास ने कहा, "मेरे सामने ऐसा कुछ नहीं हुआ...छोटी-मोटी चीज़ें तो होती रहती हैं।"