राजस्थान के मंत्री के 'नशे में धुत' भतीजे ने होटल में की तोड़फोड़ व मारपीट, एफआईआर दर्ज
राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप द्वारा कथित तौर पर नशे की हालत में जयपुर के एक होटल में तोड़फोड़ करने का वीडियो सामने आया है। बकौल होटल मालिक, हर्षदीप और उसके साथियों ने एक गेस्ट से कहासुनी के बाद तोड़फोड़ और गेस्ट व स्टाफ से मारपीट की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।