राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पर अज्ञात लोगों ने फेंकी 'इंक'

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर कई बार रेप करने का आरोप लगाने वाली 23-वर्षीय लड़की के चेहरे पर शनिवार को शाहीन बाग (दिल्ली) में 2 अज्ञात लोगों ने 'स्याही' फेंकी और भाग गए। बकौल पुलिस, उस समय वह अपनी मां के साथ कहीं जा रही थी। उसे तुरंत एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

Load More