राजस्थान के मंत्री खर्रा के खिलाफ 18 वर्ष पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप
राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा समेत 5 लोगों के खिलाफ एक अदालत ने 18 वर्ष पुराने भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय किए हैं। इस मामले में आरोपियों पर गलत तरीके से टेंडर दिलाने और पाइप खरीदने में करीब ₹14 लाख का घोटाला करने के आरोप हैं। खर्रा कथित घोटाले के समय श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के प्रधान थे।