राजस्थान के मंत्री बोले- 'सुंदरता के कारण सीता के पीछे पागल थे राम व रावण'; बीजेपी ने की निंदा
राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं, "माता सीता इतनी सुंदर थीं कि भगवान राम और रावण...दोनों उनके पीछे पागल थे...वैसे ही मेरे पीछे अशोक गहलोत और सचिन पायलट भाग रहे हैं।" राजस्थान बीजेपी ने वीडियो शेयर कर लिखा, "शर्मनाक बयान...हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना कांग्रेस नेताओं के डीएनए में है।"