राजस्थान के मंत्री शर्मा ने लौटाई सरकारी कार व सुरक्षा; बोले- जनता ने चुना है, हमें कैसा डर?
राजस्थान के वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने सरकारी गाड़ी, पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) और पुलिस एस्कॉर्ट को लौटा दिया है। उन्होंने कहा, "हमें जनता ने चुनकर विधानसभा भेजा है, हमें काहे का डर? मुझे किसी तरह का कोई डर नहीं है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्मा ने 2018 में पहली बार विधायक बनने पर भी गनर नहीं लिया था।