राजस्थान के मंदिर में 'उच्च जाति' के लोगों ने दलितों के साथ भोजन करने से किया मना, केस दर्ज
पाली (राजस्थान) में कथित तौर पर दलितों को हाथ में प्रसाद देने व एक स्थानीय मंदिर के सामूहिक भोज में उन्हें अलग बैठने के लिए कहने पर 'उच्च जाति' के 5 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। बकौल शिकायतकर्ता, इसका विरोध करने पर दलितों को 'जातिसूचक' शब्द भी कहे गए। मंदिर में भोज का आयोजन 29 अगस्त को हुआ था।