राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर 1-2 दिन में फैसला लेंगी सोनिया गांधी: कांग्रेस महासचिव
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी 1-2 दिन में फैसला करेंगी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं। इससे पहले गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। बकौल गहलोत, उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगी थी।