राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर में लगाया पोछा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के हंस विहार मंदिर में पोछा लगाकर 'स्वच्छ मंदिर अभियान' की शुरुआत की। सीएम शर्मा ने इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मंदिरों में साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की महापौर सौम्या गुर्जर समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Load More