राजस्थान के युवक ने लॉकडाउन में यूट्यूब से सीखी रेज़िन आर्ट, विदेशों तक है उत्पादों की मांग
उदयपुर (राजस्थान) के फिरोज़ खान नामक युवक ने कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में यूट्यूब से एपॉक्सी रेज़िन-लिक्विड ग्लास आर्ट सीखकर स्टार्टअप शुरु किया था। उनके उत्पादों की मांग भारत के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों में भी है। फिरोज़ ने बताया कि वह दीवार घड़ी, टेबल, डिनर टेबल, किचन आइटम्स और भगवान की तस्वीर जैसी चीज़ें बनाते हैं।