राजस्थान के रणथंभौर नैशनल पार्क में पर्यटकों को ले जा रहा वाहन पलटा
सवाई माधोपुर (राजस्थान) के रणथंभौर नैशनल पार्क में पर्यटकों व गाइड समेत कम-से-कम 4 लोगों को ले जा रहा वाहन मंगलवार को पलट गया। पार्क के फील्ड डायरेक्टर सेदूराम यादव ने कहा, "किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।" उन्होंने आगे कहा, "वाहन को बैन कर दिया गया है और मामले को लेकर जांच की जा रही है।"