राजस्थान के रणथंभौर नैशनल पार्क में शावक के गर्भनाल में फंसने से बाघिन की हुई मौत

सवाई माधोपुर (राजस्थान) के रणथंभौर नैशनल पार्क में रविवार को एक बाघिन का शव मिला। पशु चिकित्सक राजीव गर्ग के अनुसार, डिलीवरी के समय शावक का मुंह बाहर आ गया व शरीर अंदर फंस गया और गर्भनाल में शावक के फंसने से बाघिन की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बाघिन की गर्भनाल में मृत शावक 3-4 दिन से फंसा था।

Load More