राजस्थान के रहने वाले थे महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में हुए गोलीकांड के पीड़ित टीकाराम
महाराष्ट्र में चलती जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आरपीएफ कॉन्स्टेबल द्वारा की गई गोलीबारी में जान गंवाने वाले 4 लोगों में आरपीएफ एएसआई (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) टीकाराम मीणा शामिल हैं जो सवाई माधोपुर (राजस्थान) के श्यामपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी ड्यूटी इस ट्रेन में लगाई गई थी। मीणा के परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी शामिल हैं।