राजस्थान के राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से किया गया बर्खास्त
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की सिफारिश की जिसे राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं पर गुढ़ा ने शुक्रवार को विधानसभा में अपनी ही सरकार की आलोचना की थी।