राजस्थान के रामदेवरा मेले के लिए रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की, सूची आई सामने
राजस्थान के जैसलमेर में चल रहे रामदेवरा मेले के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। रेलवे के मुताबिक, भगत की कोठी-आशापुरा गोमट के बीच 8 से 29 सितंबर, रामदेवरा-मारवाड़ के बीच 15 से 29 सितंबर, लालगढ़-रामदेवरा के बीच 17 से 26 सितंबर और श्रीगंगानगर-रामदेवरा के बीच 13 से 27 सितंबर तक ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।