राजस्थान के रेलवे स्टेशन पर ज़ब्त किया गया ₹2.68 करोड़ का सोना
राजस्थान की डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने चूरू रेलवे स्टेशन पर सोने के दो तस्करों को पकड़ा है और करीब ₹2.68 करोड़ का सोना बरामद किया है। बरामद हुए सोने का कुल वज़न 4.6 किलोग्राम है और ये सोने के बिस्किट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों तस्करों ने बताया कि वह कोलकाता से सोना लेकर आए थे।