राजस्थान के विधायक का फरियादी की पगड़ी को लात मारने का पुराना वीडियो हुआ वायरल
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) की बेंगू विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक बुज़ुर्ग फरियादी की पगड़ी को लात मारते दिख रहे हैं। बुज़ुर्ग शख्स अपने बेटे की नौकरी की गुहार लेकर विधायक के पास गया था। यह वीडियो 2021 का है जिसपर बिधूड़ी की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।