राजस्थान के विधायक ने लोगों के जूते किए पॉलिश, बोले- मतदाता से छोटा होता है एमएलए

दौसा (राजस्थान) की महवा सीट से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक मोची की दुकान पर बैठकर लोगों व समर्थकों के जूते पॉलिश करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "मकसद लोगों को यह बताना है कि विधायक छोटा होता है, मतदाता बड़ा होता है।" विधायक ने पॉलिश से मिले पैसे मोची को दे दिए।

Load More