राजस्थान के शख्स ने स्कूटर और बाइक के पार्ट्स की मदद से बनाई कार, सामने आया वीडियो
झुंझुनू (राजस्थान) में गाड़ियों की वर्कशॉप चलाने वाले कन्हैयालाल जांगिड़ नामक शख्स ने बैटरी से चलने वाली कार बनाई है। शख्स ने बताया कि इसमें कार, बाइक व स्कूटर के पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है और इसे बनाने में करीब ₹1.5 लाख खर्च हुए हैं। बकौल शख्स, कार में 4 बैटरी हैं जो सौर ऊर्जा से चार्ज होती हैं।