राजस्थान के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला को नहीं किया गया भर्ती, गेट पर हुई डिलीवरी
जयपुर (राजस्थान) के कांवटिया अस्पताल में बुधवार को एक गर्भवती महिला को भर्ती नहीं किया गया जिसके बाद उसने अस्पताल के गेट पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा शिक्षा) शुभ्रा सिंह के अनुसार, मामले में लापरवाही और संवेदनहीनता बरतने को लेकर 3 रेज़िडेंट डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। जच्चा-बच्चा फिलहाल स्वस्थ हैं।