राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पाउडर के दूध की जगह मिलेगा गाय का दूध, आदेश जारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील में पाउडर के दूध की जगह गाय का दूध दिए जाने को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। स्कूलों में स्वच्छता अभियान और शौचालयों में साफ-सफाई को लेकर भी आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत राज्य सरकार स्कूलों में बच्चों को दूध उपलब्ध करवाती है।