राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर को 1 माह में मिला ₹18 करोड़ व सोने-चांदी का रिकॉर्ड चढ़ावा
राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर को एक महीने में ₹17.93 करोड़ से अधिक की धनराशि, 701 ग्राम से अधिक सोना और 88 किलो से अधिक चांदी का रिकॉर्ड चढ़ावा मिला है। खबर के मुताबिक, पिछले साल इस तिथि को निकली धनराशि से इस बार दोगुनी धनराशि निकली है। दानपात्र से निकली राशि की गिनती 4 चरणों में की गई थी।