राजस्थान के सांसद कस्वां ने टिकट कटने के बाद छोड़ी बीजेपी व सांसदी, कांग्रेस में हुए शामिल
चूरू (राजस्थान) के बीजेपी सांसद राहुल कस्वां सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। कस्वां ने सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी ने उनकी जगह पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया था जिसके बाद से वह नाराज़ थे।