राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल को हत्या की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट
राजस्थान पुलिस ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व सांसद हनुमान बेनीवाल को उनकी हत्या की धमकी देने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि अपराधियों के प्रति पुलिस 'कतई बर्दाश्त न करने' की नीति अपना रही है। गौरतलब है कि बेनीवाल को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली थी।