राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पैर में आई चोट, इलाज के लिए पहुंचे एसएमएस अस्पताल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को पैर के अंगूठे में चोट लगने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैर मुड़ने के कारण किसी नुकीली वस्तु से उनके नाखून में चोट आई है और एक्स-रे के साथ उनकी ड्रेसिंग की गई है। उनके अस्पताल पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है।