राजस्थान के सीएम की मां को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी को तबीयत बिगड़ने के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था जिसके चलते उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एक चिकित्सक के मुताबिक, मुख्यमंत्री की मां को 24 घंटे तक ऑब्ज़र्वेशन में रखा जाएगा।