राजस्थान के सीएम गहलोत के खिलाफ नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने को लेकर शिकायत दर्ज
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ सरदारपुरा विधानसभा सीट से नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने के आरोप में रिटर्निंग ऑफिसर को ऑनलाइन शिकायत मिली है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से शिकायत दर्ज करवाने वाले वकील नाथूसिंह के अनुसार, सीएम ने 2 आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई। बकौल निर्वाचन अधिकारी, जानकारी मांगी है और रिपोर्ट आने पर जांच करेंगे।