राजस्थान के सीएम गहलोत ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, कहा- फ्रैक्चर के कारण घर से काम करूंगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है, "आज एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठों में चोट आई है।" उन्होंने आगे लिखा, "प्रारंभिक इलाज के बाद आवास पर आ गया हूं। फ्रैक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही काम जारी रखूंगा।"