राजस्थान के सीएम ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को ₹15 करोड़ की मदद देने का किया एलान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारी बारिश व भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों की मदद के लिए ₹15 करोड़ की सहायता राशि देने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "सभी राजस्थानी इस विकट परिस्थिति में हिमाचल के साथ खड़े हैं।" इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल को ₹11 करोड़ की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।