राजस्थान के सीएम ने शेयर किया पारंपरिक पोशाक पहनकर कबड्डी खेलती महिलाओं का वीडियो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में पारंपरिक पोशाक में 'राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक' में कबड्डी खेलती महिलाओं का वीडियो ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "जोश, उत्साह, उमंग!" उन्होंने आगे लिखा, "राजस्थान में महिलाएं खेलों में जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, वे अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।"