राजस्थान के सीएम ने 'सिलिंडर सब्सिडी योजना' के तहत लाभार्थियों को ट्रांसफर किए ₹74 करोड़
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को 'इंदिरा गांधी गैस सिलिंडर सब्सिडी योजना' के तहत प्रदेश के लगभग 18 लाख परिवारों के खाते में करीब ₹74 करोड़ हस्तांतरित किए। मुख्यमंत्री ने 'X' पर बताया कि योजना के तहत इससे पहले लगभग 69 लाख परिवारों को लगभग ₹292 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है।