राजस्थान के सीएम ने सीपी जोशी को पहनाया साफा, सत्ता में आने तक न पहनने का लिया था संकल्प
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को साफा पहनाते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, प्रदेशाध्यक्ष ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में बीजेपी सत्ता में नहीं आ जाती वह किसी कार्यक्रम में फूलमाला और साफा नहीं पहनेंगे। यह वीडियो जयपुर के बीजेपी मुख्यालय का है।